Ccc Short Notes (One Liner) Chapter 2 Introduction to Operating System.

आज हम और आप पढ़ने वाले हैं 'ट्रिपल सी सिलेबस के चैप्टर 2 के महत्वपूर्ण वन लाइनर', मतलब एक लाइन वाले छोटे नोट्स।
Ccc One Liner Chapter 2 | Introduction to Operating System | Ccc Chapter 2 Short Notes | Ccc Short Notes Chapter 2 | Notes For Ccc Exam In Hindi | Ccc Book Pdf In Hindi | Nielit Ccc Book Pdf In Hindi.

जरा मुस्कुराइए!😊 क्योंकि आप CCCOnlineTyari.com पर सीसीसी की ऑनलाइन तैयारी कर रहे है। 

घुमा-फिराकर बात करके आपका समय बर्बाद नहीं करेंगे, डायरेक्ट पॉइंट पर आते हैं। 
Ccc One Liner Chapter 2, Introduction to Operating System, Ccc Chapter 2 Short Notes, Ccc Short Notes Chapter 2, Notes For Ccc Exam In Hindi, Ccc Book Pdf In Hindi, Nielit Ccc Book Pdf In Hindi.
आज हम और आप पढ़ने वाले हैं 'ट्रिपल सी सिलेबस के चैप्टर 2 के महत्वपूर्ण वन लाइनर', मतलब एक लाइन वाले छोटे नोट्स।

ये सीसीसी के नए नोट्स आपकी आने वाली परीक्षाओं  के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होंगे, क्योंकि इनको रातों को जाग-जाग कर कड़ी महनत से बनाया गया है। 

और आपको तो पता ही है की "महनत और सब्र का फल हमेशा मीठा होता है!"

चलिए फिर!
 
फटाफट Ccc Short Notes (One Liner) Chapter 2 Introduction to Operating System को पढ़ना और समझना शुरू करें। 

Ccc Short Notes (One Liner) Chapter 2 Introduction to Operating System


1. बातचीत को सरल बनाने में सबसे ज्यादा योगदान, IT गैजेट्स का है।

2. डिस्क पर फ़ाइलों की स्थिति की रिपोर्ट, हार्ड डिस्क त्रुटि का विश्लेषण, हार्ड डिस्क की त्रुटि का निदान इत्यादि के लिए SCANDISK कमांड का उपयोग किया जाता है।

3. लाइन के अंत में text जोड़ने के लिए VIeditor में 'A' कमांड का उपयोग किया जाता है।

4. उपयोगकर्ता विंडोज 10 मशीन से एक साथ '10' शेयर्ड फ़ोल्डर तक पहुंच सकते है। शेयई फ़ोल्डर को नेटवर्क से जुड़े किसी भी कंप्यूटर से एक्सेस किया जा सकता है।

5. ULSI (Ultra Large Scale Integration) का प्रयोग कंप्यूटर की पाँचवीं पीढ़ी में किया जाता है।

6. लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम का वर्जन 'Uname' से चेक करते है।

7. विंडोज 8 में स्टार्ट बटन नहीं है। माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 8 में स्टार्ट मेनू को हटा दिया था , जिसको विंडोज 10 फिर से में जोड़ा गया है। (ccconlinetyari.com)

8. 1024 PB (Peta Byte) मिलकर 1 EB (Exa Byte) का निर्माण करते है।

9. उबंटू के संस्थापक 'Mark Richard Shuttleworth' हैं।

10. शुरू में UNIX 'बेल लैब' द्वारा विकसित किया गया था। (केन थॉम्पसन, डेनिस रिची द्वारा 'बेल लैब्स' अनुसंधान केंद्र में विकसित किया गया।)

11. लेजर बीम, प्रकाशीय ड्रम, आवेशित स्याही टोनर का प्रयोग 'Leaser Printer' में किया जाता हैं।

12. नई डायरेक्टरी बनाने के लिए 'Mkdir कमांड' का प्रयोग किया जाता है।

13. लिनक्स 1991 में 'लिनस टोरवाल्ड्स' द्वारा विकसित किया गया था।

14. कंप्यूटर घड़ी की गति की गणना 'मेगाहर्ट्ज' में की जाती है।

15.कर्नेल एक 'ऑपरेटिंग सिस्टम का ग्राफिकल इंटरफेस' है।

16. आधुनिक कंप्यूटर में बाइनरी संख्या प्रणाली (binary number system) का प्रयोग किया जाता है।

17. उबंटू को Antivirus की जरूरत नहीं होती है।

18. मॉडेम, इनपुट और आउटपुट दोनों है।

19. लिनक्स की स्थापना 'Linus Torvalds' द्वारा की गई थी।

20. Mouse, Touchpad, Trackball, Joystick आदि 'Pointing Device' है।

21. उबंटू ग्राफिकल यूजर इंटरफेस है। (ccconlinetyari.com)

22. फ़ाइल का नाम बदलने के लिए 'REN और RENAME' कमांड का उपयोग किया जाता है।

23. एक Monitor की गुणवत्ता की पहचान उसकी डॉट पिच, रिफ्रेश रेट और रिजोल्यूशन से की जाती है।

24. Unix में फाइल का प्रिंट प्राप्त करने के लिए 'Ipr कमांड' का इस्तेमाल किया जाता है।

25. UFS 'यूनिक्स फाइल सिस्टम' का संक्षिप्त रूप है।

26. 'Dir filename.*' कमांड समान नाम की सभी फाइलों को प्रदर्शित करती है लेकिन उनका एक्सटेंशन अलग-अलग हो सकता है।

27. माइक्रोप्रोसेसर का निर्माण 1971 के लगभग किया गया था।

28. MSDOS के संस्करण को प्रदर्शित करने के लिए 'VER' कमांड का उपयोग किया जाता है।

29. एक टर्मिनल विडो को बंद करने के लिए 'Exit कमांड' का उपयोग किया जाता है। (ccconlinetyari.com)

30. Ubuntu, RedHat, Centos इत्यादि ऑपरेटिंग सिस्टम Linux के प्रकार है।

31. 'कम्प्यूटर' शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के 'COMPUTARE' शब्द से हुई है। परन्तु कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि 'कम्प्यूटर' शब्द की उत्पत्ति 'COMPUTER' शब्द से हुई है। सामान्यतः दोनों का ही अर्थ 'गणना करना' है।

32. GUI पर आधारित प्रचालन तंत्र 'MS-Windows' है।

33. उपयोगकर्ता पासवर्ड '/etc/passwd' में संग्रहीत किए जाते हैं।

34. Speed, Accuracy और Storage Capacity कंप्यूटर की विशेषतायें है।

35. 'Corel Draw' एक ग्राफिकल पैकेज है।

36. सीएलआई एक कमांड लाइन प्रोग्राम है जो ऑपरेटिंग सिस्टम फंक्शन को निष्पादित करने के लिए टेक्स्ट इनपुट को स्वीकार करता है।

37. मुख्य रूप से Computer तीन प्रकार के होते है।

38. FSF का पूर्ण रूप 'Free Software Foundation' है। फ्री सॉफ्टवेयर फाउंडेशन 4 अक्टूबर 1985 को रिचर्ड स्टालमैन द्वारा स्थापित किया गया था। (ccconlinetyari.com)

39. निरन्तर सक्रिय सिस्टम प्रोग्राम प्रोसेस को 'Daemons' कहा जाता है।

40. ';' प्रतीक का उपयोग एक लाइन में एक से अधिक कमांड को लिखने में किया जाता है।

41. Drone Camera भी IT Gadgets का ही उदाहरण है।

42. DOS में फ़ाइल नाम की अधिकतम लंबाई '8' होती है। (DOS में फाइल नाम अधिकतम 8 वर्ण का होता है और एक्सटेंशन 3 वर्ण का।)

43. Ctrl , Shift और Alt को 'Modifier keys' कहा जाता है।

44. ऑपरेटिंग सिस्टम में फ़ाइल और फ़ोल्डर प्रबंधक 'Windows Explorer' है।

45. भौतिक मात्राओं को प्रस्तुत करने के लिए 'एनालॉग कंप्यूटर' का इस्तेमाल किया जाता है।

46. वाइल्डकार्ड वर्ण (.) एक विशेष वर्ण है जो एक या अधिक अन्य वर्गों का प्रतिनिधित्व करता है।

47. फोल्डर को D ड्राइव से E ड्राइव में ले जाने के लिए- Cut From D drive and paste to E Drive.

48. 'डीफ्रेग्मेन्टेशन' उपयोगकर्ता की हार्ड ड्राइव पर खंडित फ़ाइलों को इकठ्ठा करने की प्रक्रिया है।

49. प्रोग्राम्स की एक्सेस स्पीड बढ़ाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली उपयोगिता (Utility) को 'Disk Defragmenter' कहा जाता है।

50. सबसे छोटा कंप्यूटर 'माइक्रो कंप्यूटर' है। (ccconlinetyari.com)

51. टॉगल कुंजी एक कुंजी है जिसका उपयोग किसी फंक्शन को चालू या बंद करने के लिए किया जाता है।

52. बाइनरी फाइलों के लिए .BIN फाइल एक्सटेंशन प्रयोग किया जाता है।

53. डिस्क लेबल हार्ड डिस्क के पार्टीशन का नाम होता है जैसे C, D, E अदि। इसको किसी भी नाम से बदला जा सकता है।

54. बड़ी-बड़ी कंपनियां, बैंक एवं सरकारी विभागों में 'मेनफ्रेम कंप्यूटर' का इस्तेमाल होता है।

55. रीसायकल बिन में भेजे बिना किसी फ़ाइल को हटाने की शॉर्टकट कुंजी 'Shift+Del' है?

56. भाषा, जिसे कम्प्यूटर समझ और निष्पादित कर सकता है उसे 'Machine language' कहा जाता है।

57. फाइलों की तुलना करने के लिए 'cmp' कमांड का उपयोग किया जाता है।

58. मिनी कंप्यूटर, मेनफ्रेम कंप्यूटर की तुलना में छोटा होता है। (ccconlinetyari.com)

59. मानक आउटपुट (standard output) पर फ़ाइल की सामग्री प्राप्त करने के लिए 'cat' कमांड का उपयोग किया जाता है।

60. एक इमेज 'Pels, Pexels और Dots इत्यादि से बनी होती है।

क्या बात है! आप तो CCC Chapter 2 Short Notes (One Liner) को पढ़ते-पढ़ते यहां तक आ गए है। 

बहुत बढ़िया! अब बाकि बचे हुए CCC Chapter Wise Short Notes को पढ़ने के लिए आप यहाँ क्लिक करें👉 CCC Notes Hindi (Chapter wise)

हमें आपकी टिप्पणियां बहुत अच्छी लगती हैं!

अगर आपने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं किया हैं, तो शुभ काम में देरी क्यों? Comment Box आपके सामने हैं। जो भी आप हमारे बारे में सोचते हैं या फिर आपका कोई सवाल हो तो आप बिना किसी हिचकिचाहट के हमसे पूछ सकते हैं।

जाते जाते आपको बता दूँ। इस वेबसाइट (CccOnlineTyari.com) पर आपको CCC Course / Computer CCC Exam Test / CCC Exam Demo की पूरी जानकारी मिल जाएगी।

फिर मिलेंगे!
दुआओं में याद रखना। 😊